फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मासूम से छेड़छाड़ मामले में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

मासूम से छेड़छाड़ मामले में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Mon, 05 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मासूम से छेड़छाड़ मामले में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम के साथ पूर्व सैनिक द्वारा छेड़छाड़ और दुराचार करने की कोशिश मामले में रविवार को क्षेत्र सैकड़ों लोगों ने भराड़ी थाने का घेराव किया। इस दौरान 300 से अधिक लोगों ने थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। लोगों के गुस्से को देखते हुए थाने के बाहर क्यूआरटी को तैनात करना पड़ा। लोगों के धरने-प्रदर्शन को देखते हुए आधे घंटे के भीतर आरोपी सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैनिक के खिलाफ पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित बच्ची की मां की तबीयत भी खराब हो गई। इससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। ेशनिवार को भराड़ी थाना के तहत आने वाले गांव में 70 वर्षीय पूर्व सैनिक ने 6 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ और दुराचार करने की कोशिश की। इस मामले में शनिवार रात को भी आरोपी के घर के बाहर गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। शनिवार रात को ही लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर रविवार दोपहर 12 बजे तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो स्थानीय लोग थाने का घेराव करेंगे। जब 12 बजे तक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। लोगों ने थाने में मुर्दाबाद के नारे लगाए। अभी थाने का घेराव हुए आधा घंटा ही हुआ था, कि कुछ पुलिस कर्मी आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले आए। इससे लोग और भड़क गए। उन्होंने पुलिस से उसे उनके सुपुर्द करने की मांग की। इसके बाद भीड़ से बचाते हुए उसे थाना के भीतर ले जाया गया। भराड़ी थाना एएसआई दूनी चंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया आरोपी पूर्व सैनिक को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस ने की घटना स्थल की वीडियोग्राफी
रविवार को महिला पुलिस प्रकोष्ठ की टीम ने बच्ची से दुराचार के प्रयास के मामले में मौके की वीडियोग्राफी की। इस दौरान महिला पुलिस प्रकोष्ठ की प्रभारी नीना भी मौजूद रहीं। महिला प्रकोष्ठ टीम ने पीड़ित बच्ची को साथ लेकर आरोपी की केमिस्ट की दुकान की गहनता से जांच की। मामले की प्राथमिकता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed