{"_id":"5cbb5912bdec221444249991","slug":"141555781906-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सालों से विश्वविद्यालय ने दिया एक जैसा ही परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सालों से विश्वविद्यालय ने दिया एक जैसा ही परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वर्ष 2013 से लेकर के 2019 तक जितने भी विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम को लेकर समस्या पेश आ रही थी उस पर मंथन किया गया।
छात्रों का मानना है कि बार-बार पेपर देने के बावजूद उनके परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण आ रहा है और विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऊपर इलजाम लगा रहे हैं। विश्वविद्यालय के पेपर चेक करने की बजाय कॉपी पेस्ट के माध्यम से रिजल्ट को घोषित कर रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब उन्होंने अपना गैजेट देखा तो पिछले तीन बार पेपर पर एक जैसा ही परिणाम आया है। बैठक की अध्यक्षता विद्यार्थी परिषद जिला बिलासपुर के थिंक इंडिया संयोजक अनूप सिंह ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
ठाकुर ने बताया कि अगर विश्वविद्यालय उनकी मांगे पूरी नहीं कर सकती है तो वह राज्य स्तर पर विश्वविद्यालय के खिलाफ आंदोलन करेंगे और अपनी समस्याओं को पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह समस्या किसी एक महाविद्यालय की नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों की है जो दिनरात एक करके पेपर तो देते हैं लेकिन उनका परिणाम में फेल मिलता है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं महाविद्यालय, बिलासपुर महाविद्यालय, नयना देवी महाविद्यालय के छात्र मिलकर 25 तारीख को घुमारवीं शहर में विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।