{"_id":"5c5094f7bdec224b5750467e","slug":"141548784886-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षण
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में अब तीन बच्चों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। खबर की पुष्टि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर धर्माणी ने की है। वहीं स्वाइन फ्लू को लेकर जिला में स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अलर्ट कर रखा है। जबकि आईजीएमसी शिमला में पहले ही बिलासपुर के एक बच्चे की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि सूबे में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है जिससे बिलासपुर जिला भी अछूता नहीं रह पाया है। वहीं एक नौनिहाल की मौत के बाद से जिला के लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर डर और बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि लोगों को इससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।
इधर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर धर्माणी ने बताया कि संदेह के आधार पर तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वाइन फ्लू के टेस्ट के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
.............
ये है स्वाइन फ्लू के लक्षण
-जोड़ों और सिर में दर्द
-थकावट और सर्दी लगना
-दस्त और उल्टी
-थूक के साथ खून आना
-तेज बुखार
-जेत गति से सांसे चलना
.........
ये लोग होते हैं अधिक प्रभावित .
-लंबी बीमारी से ग्रस्त लोग
-गर्भवती महिलाएं
-65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग
-पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे
.........
क्या न करें लोग
-किसी भी व्यक्ति से हाथ न मिलाएं
-डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवाई न लें
-खुले में न थूकें
.