फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पर्यटन की दृष्टि से विकसित होंगे प्रदेश के तीन जिले

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होंगे प्रदेश के तीन जिले

Sun, 13 Jan 2019 10:06 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से विकसित होंगे प्रदेश के तीन जिले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पर्यटन विभाग ‘नई राहें, नई मंजिल’ योजना के तहत प्रदेश के ऐसे जिलों को विकसित करने जा रहा है जहां पर पर्यटकों की संख्या ज्यादा है और उन्हें और बढ़ाया जा सकता है। योजना के तहत इस वर्ष करीब 50 करोड़ रुपये पर्यटन विकास पर खर्च किया जाएगा। पहले चरण के तहत जिलों व वहां पर स्थित पर्यटक स्थलों को भी चिहिन्त कर लिया गया है। जल्द ही पर्यटन विभाग इन्हें विकसित करने का कार्य शुरू कर देगा।
योजना के प्रथम चरण में जंजैहली क्षेत्र में 16 करोड़ 70 लाख रुपये से पर्यटन विकास पर खर्च किए जाएंगे। इसमें ईको-पर्यटन, साहसिक पर्यटन गतिविधियां और ट्रेकिंग को लेकर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा वन विश्राम गृहों का भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पैराग्लाइडिंग के लिए कांगड़ा जिला के बीड़-बीलिंग को और बेहतर बनाने के लिए 14 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि शिमला जिला की चांशल घाटी में साहसिक खेलों विशेषतौर पर स्कीइंग की संभावनाएं विकसित करने के लिए पैसा खर्च किया जाएगा। गतिविधियों के लिए 15 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग मंडी व बिलासपुर के उप-निदेशक पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की नई मंजिलें, नई राहें योजना अनछुए पर्यटन स्थलों तक और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना है।

इनसेट...
इस साल प्रदेश में पहुंचे हैं 128.33 लाख पर्यटक
आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में इस साल 128.83 लाख पर्यटक सैर-सपाटे के लिए आए जिनमें 125.96 लाख स्वदेशी और दो लाख 87 हजार विदेशी पर्यटक शामिल हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को प्रदेश के अनछुए, मनोरम स्थलों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से नई राहें, नई मंजिलें योजना की शुरुआत की गई है। चरणबद्ध ढंग से पूरे प्रदेश में लागू होने वाली इस योजना में 9 सर्किट (परिपथ) बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed