फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कल्लर में मनाया गया वन महोत्सव

कल्लर में मनाया गया वन महोत्सव

Fri, 13 Jul 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
कल्लर में मनाया गया वन महोत्सव
tree
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने ग्राम पंचायत कल्लर के गांव पट्टा में वन महोत्सव मनाया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई माह में देश में लाखों संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। कुछ सालों में जंगलों और वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है और मौसम में काफी बदलाव आ गया है तथा लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है को देखते हुए पौधा लगाना अनिवार्य हो गया है।
उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हमारे द्वारा छोड़े गए कार्बनडाइऑक्साइड को अवशोषित करके हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए भविष्य में वातावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधे लगाना आवश्यक है। पौधे ही भूमि को बंजर होने से रोकते हैं और हमें अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां मिलती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को पौध रोपण व वन संरक्षण के लिए जागरूक करना है। सन 1950 वन महोत्सव मनाए जाने की शुरूआत हुई थी। कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण केवल पर्यावरण को ही नुकसान नहीं हुआ बल्कि जीव जंतु भी समाप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से आह्वान किया कि मनुष्य को पौधों के महत्व को समझना चाहिए कि वे उनके मित्र हैं जो सुख-दुख में उनकी मदद करेंगे और हम सबको एक पौधा तो अवश्य लगाना चाहिए। हर वर्ष वन महोत्सव के दिन लाखों पेड़ पौधे लगाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमला देवी, प्रधान ग्राम पंचायत कल्लर सोमा देवी, वन परिक्षेत्राधिकारी सदर, पूर्व प्रधान पंचायत कचौली रूपलाल शर्मा, प्रधान कोठीपुरा पंचायत नंद लाल, उप प्रधान कोठीपुरा पंचायत जगदीश मंडल महामंत्री सतदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed