{"_id":"5b3a3c8f4f1c1bb51e8b9016","slug":"141530543247-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी के बाहर बैठे रहे लोग नहीं आए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी के बाहर बैठे रहे लोग नहीं आए डॉक्टर
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में डॉक्टरों की कमी से आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जो डॉक्टर अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं वो भी समय पर ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं जिस कारण लोगों का मर्ज बढ़ता ही जा रहा है।
ऐसा ही मामला सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में देखने को मिला। मेडिकल ओपीडी और स्त्री रोग विशेषज्ञ ओपीडी में जहां ताले लटके रहे, वहीं अन्य ओपीडी में भी 12 बजे तक अन्य डॉक्टर नहीं पहुंचे थे। इसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोग अधिक बीमार होने के चलते डॉक्टरों के इंतजार में ओपीडी के बाहर बैंच पर ही लेट गए, जबकि कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों की ओर रुख कर लिया।
मरीजों और उनके परिजनों में मनीषा देवी, मोनिका देवी, प्रेमलता, शिवानी, भगत सिंह, शिव दयाल, मनोज कुमार, आत्मा राम, प्रेम लाल, चतरो राम ने बताया कि सुबह 10 बजे से ओपीडी के बाहर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन 12 बजे से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठे हैं। वहीं पूछने पर कोई बताने का भी तैयार नहीं कि डॉक्टर कब आएंगे।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अगर डॉक्टर ने नहीं आना हो तो वह ओपीडी के बाहर इस की सूचना लगा दें या फिर पर्ची काउंटर वाले उक्त डॉक्टर की पर्ची ही न बनाएं जिससे लोगों को घंटों ओपीडी के बाहर न बैठना पड़े।
इधर, अस्पताल के एमएस डॉ. राजेश आहलूवालिया ने बताया कि अधिकांश ओपीडी में डॉक्टर बैठे हुए थे लेकिन कुछ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं रात को दीं जिस कारण ओपीडी में नहीं बैठ पाए। -------------------------