फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश से 26,400 हेक्टेयर गेहूं को मिली संजीवनी

बारिश से 26,400 हेक्टेयर गेहूं को मिली संजीवनी

Mon, 12 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बारिश से 26,400 हेक्टेयर गेहूं को मिली संजीवनी
- फोटो : amar ujala
बिलासपुर। सोमवार को हुई बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है। वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली है। जिले में बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल को संकट खड़ा हो गया था। लेकिन सोमवार को हुई बारिश किसानों के लिए वरदान बनकर बरसी है
विज्ञापन

बिलासपुर जिले में कुल 31, 878 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रकार की फसलें, सब्जियां, फल उगाए जाते हैं। जिले की केवल 5,740 हेक्टेयर भूमि पर ही सिंचाई की सुविधा है। जबकि बाकी की जमीन बारिश पर भरोसे निर्भर है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की पैदावार के लिए बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जिले में 26, 400 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल उगाई जाती है। इसमें ज्यादातर भूमि बारिश पर निर्भर है। अगर समय पर बारिश न हो तो फसलें बर्बाद हो जाती हैं। पिछले लंबे समय से जिले में बारिश न होने से गेहूं की फसल पर संकट खड़ा हो गया था। वहीं किसानों को भी अपनी आर्थिकी की चिंता सताने लगी थी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को अप्पर नयनादेवी क्षेत्र, हरलोग, स्वारघाट, नम्होल, कोटधार, बंदला, लाड़ाघाट में थी। हालांकि कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कोहरे से गेहूं को नमी मिल रही थी। इससे पैदावार पर कोई खासा असर नहीं पड़ रहा था। इस बारे में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर डीएस पंत का कहना है कि बारिश से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed