{"_id":"5a79edfe4f1c1bc83b8b5583","slug":"141517940222-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के दूसरे चरण में पहुंचे पुनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के दूसरे चरण में पहुंचे पुनीत
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) 2018 के प्रथम चरण में मिनर्वा स्कूल के पुनीत चंदेल का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ है। पुनीत जिला बिलासपुर का एकमात्र विद्यार्थी है जो कि इस वर्ष इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ है।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना है। इसमें उच्च बौद्धिक एवं शैक्षणिक क्षमता वाले छात्रों की पहचान की जाती है। यह परीक्षा राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) नई दिल्ली द्वारा संचालित की जाती है। पहला चरण प्रदेश स्तर पर एवं दूसरा व अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसके अलावा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मिनर्वा स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा अलका ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल और जिला का मान बढ़ाया है। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) मूलभूत विज्ञान के क्षेत्रों में शिक्षावृत्ति का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
मिनर्वा स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने बताया कि स्कूल के इतिहास में इन दोनों परीक्षाओं में पहली बार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य ने बताया कि पुनीत और अलका जिला बिलासपुर के एकमात्र विद्यार्थी हैं जिन्होंने इन परीक्षाओं को इस वर्ष उत्तीर्ण किया है।