फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एकलनारी की समस्याओं व मांगों को शामिल करने वाले दल को मिलेगा समर्थन: एकलनारी

एकलनारी की समस्याओं व मांगों को शामिल करने वाले दल को मिलेगा समर्थन: एकलनारी

Sun, 29 Oct 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
एकलनारी की समस्याओं व मांगों को शामिल करने वाले दल को मिलेगा समर्थन: एकलनारी
बिलासपुर। एकल नारी शक्ति संगठन का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में विधवा, तलाकशुदा, पति लापता, एचआईवी पीड़िता, अविवाहिता, कैदी के रूप में सजा काट रहीं व दिव्यांगों के रूप में करीब 5 लाख एकल नारियां हैं। लेकिन, कोई भी राजनीतिक दल या नेता इन एकल नारियों की समस्याओं के निवारण के लिए गंभीर नहीं है। एकल नारी शक्ति संगठन की मांग है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने-अपने घोषणा पत्रों में राजनीतिक दल एकल नारियों की समस्याओं व मांगों को शामिल करें। अन्यथा चुनावों में मांगें शामिल न करने वाले राजनीतिक दल का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


जिला संयोजिका एवं राष्ट्रीय एकल नारी अधिकार मंच की सदस्या बृजबाला, बिमला देवी ने बिलासपुर में कहा कि संगठन की मांग है कि महिलाओं को सस्ता व सुलभ न्याय मिले, इसके लिए वैसी ही स्वायत्त न्याय पंचायतों का पुन: गठन किया जाए, जैसी वर्ष 1978 से पहले प्रदेश में कार्य करती थीं। स्वायत्त न्याय पंचायतों में महिलाओं को स्थानीय भाषा में अपनी बात कहना व समझना आसान होगा तथा उन्हें अपने गांव से दूर स्थित अदालतों में आने जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी वहीं खर्च भी नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं, नीति आयोग की सलाह के अनुसार राज्य सरकार कृषि कार्य में लगी महिलाओं का नाम राजस्व रिकॉर्ड में काश्तकार के रूप में दर्ज करें, क्योंकि कृषि का 80 प्रतिशत से अधिक का कार्य केवल महिलाएं ही करती हैं। इसके लिए विवाह के उपरांत महिलाओं के नाम को राजस्व दस्तावेजों में दर्ज किया जाना चाहिए। ऐसा करने पर पुरुष अपनी मनमर्जी से जमीन नहीं बेच सकेंगे व यह कार्य महिला हिंसा में भी काफी कमी लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काश्तकार के रूप में महिला का नाम दर्ज होना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहतर प्रयास होगा। संगठन की यह भी मांग है कि राजस्थान, उत्तराखंड व झारखंड की तर्ज पर राज्य सरकारें परित्यक्त महिलाओं को परिभाषित करें। उनके लिए नीति बनाए व त्याग दी गई महिलाओं को अलग परिवार समझकर अलग राशन कार्ड भी बनाए।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में एकल नारी शक्ति संगठन की 15 हजार 258 एकल महिलाएं सदस्याएं हैं। राजनीतिक दलों को चाहिए कि एकल नारियों की समस्याओं पर ध्यान दें और उनकी मांगों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करें। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रवेश चंदेल, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed