{"_id":"59f0abda4f1c1b60678b75cd","slug":"141508944858-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को बिलासपुर में होगी साहित्यक संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को बिलासपुर में होगी साहित्यक संगोष्ठी
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में शुक्रवार को साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। राजनीतिक इतिहास विषय पर साहित्यकार कुलदीप चंदेल शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सीपीआरएफ के सेवानिवृत्त कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
बिलासपुर का राजनीतिक इतिहास काफी रोमांचकारी रहा है। यहां रियासतकालीन राजा अमर चंद के समय झुग्गा आंदोलन हुआ है। यह आंदोलन गेहड़वीं, पंतेहड़ा व लुलहान गांवों में फैला था। कुछ गुस्साए ब्राह्मण राजा से नाराज होने के बाद जिंदा जल गए थे। इसी तरह कहलूर रियासत के अंतिम राजा आनंद चंद ने देश की आजादी के एक साल बाद अपनी शर्तों पर रियासत को भारत में मिलाया था। बिलासपुर 1954 तक सी स्टेट बनी रही थी। जब सारे हिंदुस्तान में हिंदू मुस्लिम दंगे भड़के थे। तब राजा ने अपनी रियासत में एक भी मुसलमान की हत्या नहीं होने दी थी। साहित्य संगोष्ठी में कवि सम्मेलन होगा। इसमें सुखराम आजाद, अमरनाथ धीमान, प्रदीप गुप्ता, रविंद्र भट्टा, इंद्रेश शर्मा, डॉ. जय नारायण कश्यप, डॉ. सुरेंद्र सुमन, हुसैन अली, यासीन मिर्जा, कुलदीप दीपक, सुरेंद्र मिन्हास सहित अन्य कवि भाग लेंगे।