{"_id":"59ef77614f1c1b71548b8d70","slug":"141508865889-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे सीवरेज कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे सीवरेज कर्मचारी
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में कार्यरत सीवरेज कर्मचारियों ने इस बार चुनाव का बहिष्कार करने का मन बनाया है। उनका कहना है कि लगातार काम करने के बाद भी ठेकेदार और आईपीएच विभाग वेतन नहीं दे रहा। इस कारण परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
श्रीनयना देवी में कार्यकर्ता सीवरेज कर्मियों सुदेश, राजेंद्र, गोविंद, बलवीर, राकेश, अवतार, बुद्धिराम, रमेश, इंद्र कुमार, अवतार सिंह का कहना है कि उन्हें पिछले लगभग चार महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। इस कारण परेशान हैं। नयना देवी क्षेत्र में सीवरेज का कार्य संभालते हैं। लेकिन, जब वेतन की बारी आती हैं तो ठेकेदार कहता हैं कि पैसा आईपीएच विभाग देगा। जबकि, आईपीएच विभाग कहता है कि वेतन ठेकेदार देगा। पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण गुजर-बसर चलना मुश्किल हो गया है। परिवार भूख से बेहाल है। दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। कहीं भी उनकी सुनाई नहीं हो रही है। अगर तनख्वाह नहीं मिली तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल का कहना हैं कि लंगर हाल के पास भी सीवरेज टैंक ठीक किया है। इनका वेतन इन्हें मिलना चाहिए।
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता देशराज का कहना है कि छह माह का बिल तैयार है, लेकिन ठेकेदार अपने वर्करों को पेमेंट नहीं करता है। इसी वजह से बिल रोका गया है। विभाग के अधिशाषी अभियंता के पास ठेकेदार की शिकायत भेजी जा चुकी है। इस संबंध में ठेेकेदार को भी नोटिस भेजकर वर्करों की पेमेंट करने को कहा गया है।