फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1,361 children received polio doses on the second day of the polio eradication campaign.

Bilaspur News: पोलियो उन्मूलन अभियान के दूसरे दिन 1,361 बच्चों को पिलाई गई खुराक

Mon, 22 Dec 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
1,361 children received polio doses on the second day of the polio eradication campaign.
बिलासपुर में घर जाकर बच्चे को पोलियो खुराक पिलाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत: स्वास्थ्य
दो दिन में 27,093 बच्चों का टीकाकरण, लक्ष्य से 59 अधिक
विज्ञापन

आज भी जिले भर में बचे हुए बच्चों के लिए जारी रहेगा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पोलियो उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत 22 दिसंबर को भी व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया गया। अभियान के दूसरे दिन जिले भर में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,361 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इससे पूर्व 21 दिसंबर को अभियान के पहले दिन 25,732 बच्चों को दवा पिलाई गई थी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दो दिनों में कुल 27,093 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी है, जबकि जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 27,034 बच्चों का था। इस प्रकार विभाग ने लक्ष्य से 59 बच्चों का टीकाकरण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 22 दिसंबर को अभियान का मुख्य फोकस उन बच्चों पर रहा, जो पहले दिन किसी कारणवश टीकाकरण से छूट गए थे। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया और अभिभावकों को जागरूक करते हुए बच्चों को नजदीकी बूथों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि भले ही लक्ष्य से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो चुका है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे, अभियान 23 दिसंबर को भी जारी रहेगा। इस दिन विशेष रूप से प्रवासी परिवारों, अस्थायी रूप से आए बच्चों और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को कवर किया जाएगा। सीएमओ डॉ. शशिदत्त शर्मा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलवाएं और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed