फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   2 हेक्टेयर कम भूमि वाले लघु किसानों के खाते में आएंगे 6 हजार

2 हेक्टेयर कम भूमि वाले लघु किसानों के खाते में आएंगे 6 हजार

Sun, 24 Feb 2019 10:55 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
2 हेक्टेयर कम भूमि वाले लघु किसानों के खाते में आएंगे 6 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। किसान को पूरी तरह से सशक्त और सक्षम बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कारगर भूमिका का निर्वहन करेंगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। इस योजना से वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री के लक्ष्य को न केवल बल मिलेगा, बल्कि हर वर्ष देश के करोड़ों 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले व लघु पात्र किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि सीधे तौर पर डाली जाएगी।
बिलासपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रशासन की ओर से लगभग 70 हजार आवेदन पत्र किसानों को उपलब्ध करवाए गए जिसमें से 50,889 किसान परिवारों ने प्रशासन की ओर से स्थापित पंजीकरण केंद्रों में इस योजना के लिए अपना पंजीकरण करवाया। 46 हजार 873 आवेदन पत्रों की अभिपुष्टि करके इनमें से 24 हजार 390 किसानों के आवेदनों को प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।
विज्ञापन

इस मौके पर परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. प्रकाश ठाकुर, उपपरियोजना निदेशक डॉ. देशराज, विषयवाद विशेषज्ञ सदर डॉ. राजेंद्र शर्मा, झंडूता डॉ. अशोक चंदेल, घुमारवीं डॉ. रवि शर्मा के अतिरिक्त कृषि विभाग के विकास व प्रसार अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed