फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नलवाड़ी मेले में विकराल रूप धारण कर सकता है डेंगू

नलवाड़ी मेले में विकराल रूप धारण कर सकता है डेंगू

Sun, 06 Jan 2019 11:03 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में विकराल रूप धारण कर सकता है डेंगू
शुभम राही
विज्ञापन

बिलासपुर। मार्च माह में शुरू होने वाला राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला इस बार बीमारियों से घिरा हुआ रहने की संभावना स्वास्थ्य विभाग ने जताई है, क्योंकि बिलासपुर में फैला डेंगू मेले में विकराल रूप धारण कर सकता है। अगर अभी से विभाग ने डेंगू के लारवे को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो मेले में बिलासपुर सहित बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विभाग का कहना है कि उन्होंने अभी से ही डेंगू के प्रति लोगों में जागरूकता शुरू कर दी है, ताकि लोगों को मेले के समय इसकी अधिक जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही लोग मेले में आने से पहले सावधानियां बरत लें।
विज्ञापन

बता दें कि बिलासपुर जिला पूरे प्रदेशभर में डेंगू मामलों को लेकर सबसे आगे है। यहां पर गर्मियों के मौसम में डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या 2 हजार के करीब पहुंच गई थी। गनीमत यह रही कि सर्दियों का मौसम शुरू हो गया, जिसके कारण यहां पर डेंगू कम हो गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि गर्मियां शुरू होते ही और मेले के आरंभ होने पर यह डेंगू पिछले साल की भांति इस बार और खतरनाक हो सकता है। विभाग ने यह भी माना है कि अभी तक शहर में काफी तादात में डेंगू का लारवा है जिसके कारण विभाग को खतरा बना हुआ है कि यह लारवा गर्मियां शुरू होते ही डेंगू मच्छर का रूप धारण कर लेगा और यहां के लोग एक बार फिर से इसकी चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिलासपुर में है टायप-1 और टायप-2 का डेंगू
पीक सीजन के समय बिलासपुर में स्थिति से बाहर डेंगू को रोकने के लिए पुडुचेरी के वैज्ञानिक भी शहर का दौरा कर चुके हैं। वैज्ञानिकों ने यहां से सैंपल के आधार पर डेंगू मच्छरों को लिया था। वैज्ञानिकों ने इसकी रिपोर्ट भी बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग को दे दी थी जिसमें यह खुलासा हुआ था कि यहां पर फैला डेंगू टायप-1 और टायप-2 है। नलवाड़ी मेले में अगर सफाई और अन्य सावधानियां नहीं बरती गईं तो यह डेंगू विकराल रूप धारण कर सकता है। विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डॉ. राजेश आहलूवालिया,एमएस बिलासपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed