{"_id":"5b71df5342c7925167091dba","slug":"131534189395-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी गुल रही बिजली
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर/खजुरिया। नगर व क्षेत्र में बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी खराब हो रही है। बारिश में एक पेड़ टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया, जिसके कारण गोधी व बेगमाबाद क्षेत्र के करीब दो सौ गांवों की आपूर्ति दूसरे दिन भी ठप रही। बिजली ठप रहने से लोग परेशान रहे।
ज्ञात हो 132 केबीए बिजलीघर अशोकनगर से गोधी व बेगमाबाद बिजलीघर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन पर 11 अगस्त की रात ग्राम ज्वालापुर भैंसिया के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया था । जिसके कारण दोनों बिजली घरों से जुडे करीब दो सौ से अधिक गांवेां की आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युतापूर्ति ठप होने के कारण उपभोक्ता दूसरे दिन भी दिनभर परेशान रहे। जेई अखिलेश कुमार मल ने बताया कि सोमवार की रात तक आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। वहीं, नगर में भी फाल्टों के कारण विद्युतापूर्ति प्रभावित रही।