{"_id":"5b61cacd4f1c1b8d3e8b490c","slug":"131533135565-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ तीन घंटे बंद रहा एनएच 103, लोग हुए परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे़ तीन घंटे बंद रहा एनएच 103, लोग हुए परेशान
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
धंसी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला(बिलासपुर)। एनएच 103 पर घागस के साथ लगते मंगरोट में भारी भरकम चट्टानों के गिरने से एनएच 103 करीब साढे़ तीन घंटे तक बंद रहा, जिस कारण कुल्लू, मनाली, धर्मशाला और शिमला जाने वाले आम लोगों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग को सड़क बहाल करने में करीब साढे़ तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह सात बजे मंगरोट के पास अचानक भारी भरकम चट्टानें गिर गई जिस कारण सड़क मार्ग बंद हो गया। हालांकि चट्टानों के गिरने के समय वहां से कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी। अगर हादसे की चपेट में कोई गाड़ी आ जाती तो इससे कई लोगों की जान भी जा सकती है। वहीं सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसमें सैकड़ों सैलानी भी घंटों तक जाम में फंसे रहे। हालांकि सूचना मिलते ही एनएच विभाग का अमला मौके पर पहुंचा लेकिन भारी भरकम चट्टानें होने के कारण मार्ग को बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इधर,एनएच के एसडीओ डीसी शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे अचानक सड़क पर चट्टानें आ गई। इस कारण एनएच 103 बंद हो गया था। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर चट्टानें हटाने के लिए मशीनें मौके पर भेज दी गई थीं। उन्होंने कहा कि विभाग ने 10.30 बजे एनएच 103 को यातायात के लिए बहाल कर दिया था। उन्होंने कहा कि विभाग बरसात के मौसम में किसी भी आपदा से निपटने को पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
-