फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकार मजदूरों की मांगों पर करे वार्ता, अन्यथा होगा प्रदर्शन

सरकार मजदूरों की मांगों पर करे वार्ता, अन्यथा होगा प्रदर्शन

Sun, 08 Jul 2018 10:22 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
सरकार मजदूरों की मांगों पर करे वार्ता, अन्यथा होगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला भारतीय मजदूर संघ की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान शालिग्राम ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर प्रदेश सरकार मजदूरों की मांगों के मांग-पत्र पर भामसं से वार्ता नहीं करेगा तो जिला बिलासपुर के श्रमिक राज्य भामसं के आह्वान पर 17 सितंबर को शिमला में एक विशाल शक्ति प्रदर्शन करेंगे जिसमें जिले से लगभग 1000 श्रमिक भाग लेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला भारतीय मजदूर संघ की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा वर्दी का प्रावधान भी किया जाए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को देय वर्दी भत्ता 140 से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका व मिड-डे-मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए व न्यूनतम वेतन दिया जाए। आशा वर्कर का मानदेय भी बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग में पंचायतों द्वारा रखे गए वाटर गार्डों व स्कूलों में रखे गए जलवाहकों को दैनिक भोगी बनाया जाए। उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को समान काम समान वेतन दिया जाए। आईपीएच विभाग में सर्कल बिलासपुर में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की जो ग्रेडिंग अभी तक नहीं हुई है उसे शीघ्र किया जाए। श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा महिला मजदूरों को साईकिल की जगह सिलाई मशीन का प्रावधान किया जाए। इसके अलावा 4-9-14 का स्केल जल्दी लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री नानक चंद ठाकुर, संगठन महामंत्री बाबू राम चौधरी, स्वारघाट खंड के प्रधान रूपलाल, हिमाचल निर्माण कामगार संघ से जिला प्रधान रोशन लाल, महासचिव सरोजलता ठाकुर, सदर खंड के महासचिव इंद्र पाल ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ घुमारवीं खंड के प्रधान नंद लाल ठाकुर, निर्माण कामगार संघ के वरिष्ठ उप-प्रधान निक्का राम संतोषी, निर्माण कामगार संघ के जिला संयोजक रतन लाल ठाकुर इत्यादि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed