{"_id":"5a7ddcae4f1c1bd04b8b49fb","slug":"131518197934-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल बांध परियोजना की डीआईजी ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल बांध परियोजना की डीआईजी ने किया दौरा
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल बांध परियोजना का डीआईजी ने किया दौरा
डीआईजी ने फायर परिसर में किया पौधरोपण, जवानों ने डीआईजी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। एनटीपीसी कोल बांध परियोजना का सीआईएसएफ के नॉर्थ जोन दिल्ली मुख्यालय से आए डीआईजी अंजनी कुमार सिंह ने दौरा किया। निरीक्षण से पूर्व सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने सेड़पा स्थित फायर स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
फायर कैंपस कमांडर हुपेंद्र कुमार से अग्निशमन विभाग की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फायर परिसर में पौधरोपण किया। सराहनीय सेवाएं देने के लिए डिप्टी कमांडेंट शक्तिपाल सिंह शेखावत की पीठ थपथपाई। उन्होंने पावर हाउस का जायजा लिया। इसके बाद सेड़पा स्थित कार्यालय के हर विभाग व सुरक्षा का ऑडिट किया। उन्होंने परियोजना में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट शेखावत से यहां की भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी ली। कहा परियोजना की सुरक्षा में ज्यादा चौकसी रखें ताकि कोई चूक न रहे। निरीक्षण के बाद परियोजना के महाप्रबंधक एसएम चौधरी व वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर चर्चा की।