फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   माल ढुलाई को लेकर कंपनी ने नहीं किया ट्रक ऑपरेटरों के साथ अनुबंध

माल ढुलाई को लेकर कंपनी ने नहीं किया ट्रक ऑपरेटरों के साथ अनुबंध

Fri, 09 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
माल ढुलाई को लेकर कंपनी ने नहीं किया ट्रक ऑपरेटरों के साथ अनुबंध
- फोटो : amarujala
बिलासपुर। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने शुक्रवार को भी ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई और अन्य मामलों को लेकर अनुबंध नहीं किया। हालांकि ऑपरेटरों की बैठक में प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। लेकिन, कंपनी की ओर से बैठक में किसी अधिकारी को नहीं भेजा गया। इस कारण बैठक में किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई। वहीं कंपनी के साथ अनुबंध न होने के कारण एक बार फिर करीब चार हजार ट्रक ऑपरेटरों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि बैठक की सूचना प्रशासन की ओर से अल्ट्राटेक कंपनी को पहले ही दी जा चुकी थी। लेकिन, बैठक में अल्ट्राटेक कंपनी के यूनिट हेड और अन्य अधिकारी नहीं पहुंचे। केवल एक आवासीय प्रबंधक को बैठक में भेज दिया गया। जबकि जिला प्रशासन की ओर से एडीएम विनय कुमार, एसीटूडीसी कविता ठाकुर, एसडीएम प्रियंका वर्मा और डीएसपी सोमदत्त मौजूद रहे। वहीं एसडीटीओ दाड़लाघाट और सोलन ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के प्रधान रत्न मिश्रा, खारसी परिवहन सभा के प्रधान महेंद्र सिंह, उपप्रधान परमानंद ठाकुर, अड्डा प्रभारी धर्मपाल ठाकुर, परसराम, रानीकोटला परिवहन सभा के प्रधान प्रेमसिंह ठाकुर, उपप्रधान बबलू शर्मा, महासचिव मान सिंह ठाकुर, महर्षि मार्कंडेय परिवहन सभा के प्रधान कै. सुरेंद्र कुमार, महासचिव जोगिंद्र पाल, मांगल परिवहन सभा के सदस्य दीपचंद शर्मा व सुरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

खारसी सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि जब अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने का मामला उठाया तो एडीएम ने अल्ट्राटेक उद्योग बागा के यूनिट हेड को फोन पर फटकार लगाई तथा 16 फरवरी को 11:30 बजे बैठक में पहुंचने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि जब अल्ट्राटेक कंपनी ने बागा स्थित उद्योग को जेपी से खरीदा था तो ट्रक ऑपरेटरों में भारी उत्साह था। आशा थी कि जेपी द्वारा हुए आर्थिक शोषण से छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन 9 महीनों में कोई सुधार नहीं हुआ। इस समय उद्योग में करीब 4 हजार ट्रक ऑपरेटरों, करीब 30 हजार ड्राइवरों और कंडक्टरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
इनसेट...
जब्बल से शालुघाट 17 किमी सड़क अल्ट्राटेक उद्योग के पास रखरखाव के लिए है। इसकी हालत दयनीय है। 4 हजार ट्रकों को खड़ा करने के लिए कहीं भी पार्किंग नहीं है। ट्रक सड़कों पर खड़े करने पड़ रहे है। इससे अकसर जाम लगा रहता है।

इनसेट...
दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर और सोलन जिला की ट्रक ऑपरेटर्स समन्वयन समिति ट्रक ऑपरेटरों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेगी। 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे बिलासपुर में एसीसी कंपनी में कार्यरत बीडीटीएस, अल्ट्राटेक बागा में कार्यरत विभिन्न परिवहन सभाओं और अंबूजा सीमेंट उद्योग में कार्यरत विभिन्न परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed