{"_id":"5a3e91104f1c1bc45b8bdd1b","slug":"131514049808-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर की टीम के नाम रही युवा संसद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर की टीम के नाम रही युवा संसद प्रतियोगिता
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में शनिवार को राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। युवा संसद में बिलासपुर, सोलन, मंडी, शिमला, कुल्लू, चंबा, सिरमौर व कांगड़ा की टीमों ने भाग लिया। युवा संसद का शुभारंभ उच्च शिक्षा जिला उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर ने किया। जबकि समारोह में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम अब दिल्ली में आयोजित होने वाली युवा संसद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला ने प्रथम, सोलन ने द्वितीय, कांगड़ा ने तृतीय व सिरमौर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि युवा संसद की विजेता बिलासपुर की टीम अब दिल्ली में आयोजित होने वाली युवा संसद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। हमीरपुर, ऊना, लाहौल-स्पीति और किन्नौर की टीमें भाग लेने नहीं पहुंचा पाई।