{"_id":"5978e08a4f1c1b1a348b4721","slug":"131501094026-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
श्रावण मास के तीसरे मेले के दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी के दरबार में शीश नवाया। हालांकि दिन भर यहां रिमझिम बारिश होती रही। बावजूद इसके श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने घंटों कतारों में खड़े होकर मां के पावन दर्शन किए। वहीं दूसरे दिन 12 लाख 93 हजार 383 रुपये नकद और 55 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, यूएसए की 12 मुद्राएं, इंग्लैंड के 5 पांउड, यूएई के 10 ग्राम, मलयेशिया एक आरएम मुद्रा का चढ़ावा मंदिर में अर्पित किया गया। जबकि तीसरे दिन श्रद्धालुओं के दान की गणना अभी जारी है। भीड़ में जेबकतरों से श्रद्धालु सावधान रहें, इसको देखते हुए आउड स्पीकर के माध्यम से सूचना दी जाती रही। जेबकतरों पर नजर रखने को पूरे क्षेत्र में 32 सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।
बुधवार को एडीएम एवं मेला अधिकारी विनय कुमार ने सेक्टर आठ और नौ का दौरा किया। वहीं कोलांवाला टोबा तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेक्टर अधिकारी और स्थानीय पंचायत प्रधान को स्नान स्थल और टोबा बस अड्डे पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कोलावाला टोबा में संचालित आठ अस्थायी लंगरों में व्यक्तिगत रूप जाकर सफाई व्यवस्था और खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता को भी जाना। स्थानीय पंचायत प्रधान रामदास की मांग पर उन्होंने खराब पड़ी मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाईटों की जल्द मरम्मत करने के बिजली बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिए। मंदिर अधिकारी मदन चंदेल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के सभी पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं। इस अवसर पर मेला अधिकारी के साथ मंदिर अधिकारी मदन चंदेल, सेक्टर अधिकारी बलवीर कुमार, टोबा पंचायत प्रधान रामदास, स्वास्थ्य और खाद्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।