{"_id":"5c72d371bdec22738b6af60e","slug":"121551029105-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के फिनिक्स अस्पताल में पूर्व सैनिकों को मिलेगा नि:शुल्क उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के फिनिक्स अस्पताल में पूर्व सैनिकों को मिलेगा नि:शुल्क उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में फिनिक्स अस्पताल की ओर से सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, बीपीएल और आईआरडीपी लोगों के लिए खुशखबरी है। इनसे अस्पताल में उपचार के दौरान किसी प्रकार का परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अस्पताल के प्रभारी सीनियर एमडी डॉ. दीपक ठाकुर ने बताया कि यह निर्णय संस्थान की ओर से राष्ट्रहित और समाज हित में लिया गया है क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में जान पर खेलकर देश की रक्षा और सुरक्षा में दिन रात सेवाएं देने वाले इस वर्ग की सेवा करने का यह बेहतर मौका है। फिनिक्स अस्पताल में ओपीडी के समय यदि सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, बीपीएल और आईआरडीपी अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए आता है तो उनसे किसी प्रकार का कोई परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा। वे केवल अपना प्रमाणपत्र साथ लाएं तथा काउंटर पर एंट्री करवा कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकते हैं।
वार्ड नंबर पांच के पार्षद तथा संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र पंडित ने इस निर्णय को समाज के लिए अहम करार देते हुए कहा कि देश के लिए सर्वस्व होम करने वाले वीर सैनिकों के लिए सेवा का यह अच्छा माध्यम और मौका है। इस निर्णय से लोगों को निश्चित तौर पर लाभ होगा। नरेंद्र पंडित ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्थान के प्रभारी एमडी डॉ. दीपक ठाकुर की सोच व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि निजी क्षेत्र में यह एक बहुत अच्छी पहल है।
विज्ञापन
-----------------------------