फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शाहतलाई से शराब के ठेके हटाने को श्रद्धालुओं ने चलाई मुहिम

शाहतलाई से शराब के ठेके हटाने को श्रद्धालुओं ने चलाई मुहिम

Fri, 11 Jan 2019 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई से शराब के ठेके हटाने को श्रद्धालुओं ने चलाई मुहिम

विज्ञापन
शाहतलाई से शराब के ठेके हटाने को श्रद्धालुओं ने चलाई मुहिम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला श्रद्धालुओं का प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई क्षेत्र से शराब के ठेके को हटाने को लेकर मुहिम दोबारा से तेज हो गई है। पंजाब राज्य के श्रद्धालुओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिला और शाहतलाई धार्मिक कस्बा के शराब ठेकों को बंद करने के लिए ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञात रहे कि 14 अप्रैल 2018 को भी श्रद्धालुओं ने शाहतलाई बाजार में हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शराब ठेके बंद करने के लिए रोष रैली निकालकर आवाज बुलंद की थी। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचे आबकारी एवं कराधान विभाग अधिकारियों की ओर से शीघ्र शराब के ठेके बाजार से हटाने का श्रद्धालुओं को विश्वास दिया था।
विज्ञापन

जय जोगी सेवा संघ ग्रुप ने आज तक आश्वासन के बावजूद शराब ठेके ना हटने के चलते दोबारा मुहिम छेड़ दी। शराब के ठेकों को हटाने की काफी लंबे समय से चली आ रही मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। इसी के चलते जय जोगी सेवा संघ का एक ग्रुप वाइस चेयरमैन दिनेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मिला। मुख्यमंत्री को जिला उपायुक्त बिलासपुर और आबकारी विभाग को की गई शराब ठेके हटाने की मांग के आए हुए जवाब पत्रों को भी पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि श्रद्धालुओं की श्रद्धा को मध्य नजर रखते हुए धार्मिक कस्बा शाहतलाई से शराब के ठेकों को हटाने के लिए उपायुक्त बिलासपुर और आबकारी विभाग को शीघ्र निर्देश जारी कर दिए जाएंगे ताकि लाखों के हिसाब से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की श्रद्धा को ठेस ना पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल में अजय वर्मा, कुलविंद्र मान, जसविंद्र सिंह, ज्योति वर्मा (अंबाला), तुषार, बॉबी, सोनू वर्मा (जालंधर), मनोज जसवाल (गोविंदगढ़), जुगल इत्यादि मौजूद रहे।
---------------------
...रामनाथ शर्मा...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed