{"_id":"5beefc21bdec22697e539f82","slug":"121542388769-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में बिना टैक्स चल रही तीन वोल्वो बसों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में बिना टैक्स चल रही तीन वोल्वो बसों को पकड़ा
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट में बिना टैक्स चल रही तीन वोल्वो बसों को पकड़ा
आरटीओ ने स्वारघाट में 13 बसों का देर रात किया औचक निरीक्षण
औपचारिकताएं पूरी कर तीन बसों पर लगाएंगे जुर्माना : विद्या देवी
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। आरटीओ ने बिना टैक्स अदा कर प्रदेश में पहुंच रही बसों पर शिकंजा कसा है। आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए गत रात्रि 13 बसों को निरीक्षण के लिए रोका जिसमें से तीन बसों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। दस्तावेज की जांच के बाद इन अवैध रूप से चल रहीं वोल्वो बसों पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार आधी रात के समय पिंजौर-नालागढ़-बद्दी-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर स्वारघाट बस अड्डे के समीप आरटीओ बैरियर स्वारघाट के प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले वाहनों को जांच के लिए नाके पर रोका।
आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या देवी ने पिंजौर से स्वारघाट आ रही 13 वोल्वो बसों की जांच की जिनमें तीन वोल्वो बसें बिना स्टेट टैक्स के हिमाचल राज्य की सीमा में प्रवेश करते हुए मनाली जा रही थीं जिन्हें मौके पर ही कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग को उक्त स्टेट टैक्स की चोरी करने वाली वोल्वो बसों के कारण रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है। उक्त बसों को प्रदेश में आने पर दस हजार रुपये स्टेट टैक्स के रूप में अदा करना होता है।
आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या देवी ने उक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 13 बसों की नाका लगा कर चेकिंग की गई, जिनमें से तीन बसों को आरटीओ बैरियर पर जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पूरी औपचारिकताओं के बाद इनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
------------
....जारी