{"_id":"5be5c368bdec22694f461838","slug":"121541784424-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का नोट बंदी करना था गलत फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार का नोट बंदी करना था गलत फैसला
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें घुमारवीं के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में बंबर ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 2 वर्ष पूर्व की गई नोट बंदी का विरोध कांग्रेस सरकार करती है। मोदी सरकार का यह फैसला भाजपा के कार्यकाल का सबसे नुकसान पूर्ण फैसला था। कांग्रेस के उत्तरांचल क्षेत्र के सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि 2019 के संसदीय चुनावों में जनता भाजपा को शिकस्त देगी और कांग्रेस हिमाचल व उत्तरांचल की सभी 9 लोकसभा सीटों पर परचम फहराएगी। इस मौके पर 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इनसेट....
कॉलेज चौक पर केंद्र सरकार का फूंका पुतला
बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से कॉलेज चौक तक रोष रैली निकाली। रैली में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, कॉलेज चौक पर एकत्रित होकर केंद्र का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान विधायक बंबर ठाकुर ने पिछले साल भाजपा सरकार द्वारा लिए गए गलत फैसले के बारे जमकर विरोध भी किया।
विज्ञापन
.................