फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर मित्र मंडल का सिल्वर जुबली समारोह 28 अक्तूबर को

बिलासपुर मित्र मंडल का सिल्वर जुबली समारोह 28 अक्तूबर को

Mon, 10 Sep 2018 07:56 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर मित्र मंडल का सिल्वर जुबली समारोह 28 अक्तूबर को

विज्ञापन
बिलासपुर मित्र मंडल का सिल्वर जुबली समारोह 28 को
कार्यक्रम के आयोजन के लिए मित्र मंडल ने किया गया बैठक का आयोजन
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर मित्र मंडल शिमला के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 28 अक्तूबर को राम मंदिर हाल शिमला में सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया जाएगा जिसका फैसला मित्र मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान केएल चौहान ने कहा कि सिल्वर जुबली समारोह में बिलासपुर जिला से संबंधित सभी विधायकों, मित्रमंडल के सभी पंजीकृत सदस्यों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसके लिए चुनिंदा कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समारोह को यादगार बनाने के लिए एक स्मारिका भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समारोह पर होने वाले व्यय के लिए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी 2,500-2,500 का योगदान देंगे। इस राशि को मित्रमंडल के सहायक कोषाध्यक्ष जिया लाल के पास जमा करवाना होगा ताकि आय-व्यय की रूपरेखा तैयार की जा सके। साथ ही साथ स्मारिका के लिए विज्ञापन एकत्रित कर अतिरिक्त धनराशि जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के सफल आयोजन के लिए अन्य समितियों का भी गठन किया गया तथा निर्णय लिया गया कि समितियों के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर सभी पंजीकृत सदस्यों से संपर्क करें और उनसे परिवार सहित समारोह में उपस्थित होने का आग्रह करें।

बैठक में मित्रमंडल के मुख्य सलाहकार अशोक सैणी, महासचिव केसी संख्यान, उपप्रधान देव राज शर्मा व देवेंद्र ठाकुर, कार्यालय सचिव रमेश चंद शर्मा, कोशाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, सहायक कोशाध्यक्ष जिया लाल, संगठन सचिव डॉ. एमएम शर्मा व रोशन लाल पराशर के अतिरिक्त कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी सीता राम धीमान, जीआर सुमन, आरपी खजूरिया, सीएल सलारिया तथा सुरेश कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed