{"_id":"5b953065867a557f6f60c2f6","slug":"121536503909-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के पिरड़ी में 15 सितंबर को होंगे रिवर राफ्टिंग के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के पिरड़ी में 15 सितंबर को होंगे रिवर राफ्टिंग के ट्रायल
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कुल्लू के पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग सेंटर में 15 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन कायकिंग एंड कनोइग एसोसिएशन के बैनर तले करवाया जाएगा।
प्रदेश कायकिंग एंड कनोइग एसोसिएशन के राज्य महासचिव पदम सिंह गुलेरिया ने बताया कि राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम के खिलाड़ियों के ट्रायल 15 सितंबर शनिवार को कुल्लू के पिरड़ी रिवर राफ्टिंग सेंटर में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में पुरुष, महिला व अन्य जिला की कायकिंग एवं कनोइग एसोसिएशन के अलावा अन्य बोट क्लब व वॉटर स्पोर्ट्स संस्थाएं भाग ले सकती हैं।
पदम सिंह गुलेरिया ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 15 सितंबर शनिवार को सुबह 11 बजे कुल्लू के पिरड़ी स्थित राफ्टिंग केंद्र में अटल बिहारी पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी राकेश वालिया, जिला कुल्लू कायकिंग एंड कनोइग एसोसिएशन के जिला प्रधान श्याम अत्री, नवीन कुमार को रिपोर्ट करें।