{"_id":"5b6076524f1c1b9c3e8b4636","slug":"121533048402-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श गांवों के लिए 50 लाख की राशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श गांवों के लिए 50 लाख की राशि जारी
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा अपनी सांसद निधि से इस वर्ष 2018-19 की पहली छमाई में गोद लिए आदर्श ग्राम डैहर विकासखंड सुंदर नगर और ग्राम वालीकोटी विकास खंड शिलाई जिला सिरमौर को 25-25 लाख की निधि विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी की है। उक्त राशि गांव के विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होगी।
उल्लेखनीय है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना की परिकल्पना अक्तूबर 2014 में की गई थी। इसके अंतर्गत प्रत्येक सांसद सदस्य को अपने संसदीय क्षेत्र में वर्ष 2016 तक एक व वर्ष 2019 तक दो ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है। इस क्रम में नड्डा ने राज्य सभा संसदीय क्षेत्र में प्रथम कार्यकाल में क्रमश: दिओली ग्राम पंचायत जिला बिलासपुर, ग्राम पंचायत डैडर जिला मंडी व ग्राम पंचायत वालीकोटी जिला सिरमौर को प्रथम, द्वितीय व तृतीया चरण में गोद लिया है।
सांसद निधि से ग्राम विकास योजना के अनुरूप चिन्हित कार्यों के लिए राशि जारी की गई और इससे पूर्व ग्राम पंचायत दयोली जिला बिलासपुर को लगभग 1.25 करोड़ व ग्राम पंचायत डैहर को लगभग 30 लाख विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दिए गए हैं। नड्डा ने गोद लिए गांवों को आरंभ की गई योजनाओं को समयबद्ध व चरणबद्ध रूप में पूर्ण करने के लिए संबंधित जिला अधिकारियों और नोडल अधिकारियों से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गोद लिए गए गांव के लिए जारी की गई राशि का सही उपयोग हो इसके लिए जिला अधिकारी और नोडल अधिकारी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
...