फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ब्राह्मणा कोटलु में बिंदडया में मल्लिका आम तैयार

ब्राह्मणा कोटलु में बिंदडया में मल्लिका आम तैयार

Sat, 07 Jul 2018 11:10 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
ब्राह्मणा कोटलु में बिंदडया में मल्लिका आम तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के कोटलु बिंदडया गांव के किसान सुरत राम ने अपने घर के आंगन में मल्लिका आम की नई किस्म पैदा कर ली है। इस आम की खासियत यह है कि इसका पौधा हमेशा छोटे कद का ही रहता है। उसमें प्रति आम का वजन करीब एक किलो होता है। इतना ही नहीं यह आम पकने के बाद करीब एक महीना तक खराब नहीं होता है तथा यह आम दिवाली के आसपास पेड़ पर ही पकता है।
अगर इस आम को तोड़ कर पकाया जाए तब यह पक तो जाता है लेकिन एक महीने तक फिर भी खराब नहीं होता है। बागवान सुरत राम और उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि इस मल्लिका आम की किस्म के दो पौधे वे सहारनपुर के भेहट नामक स्थान से करीब दस साल पहले लाए थे तथा यह पौधा पहले साल से ही फल देने लग गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर साल यह पेड़ फल दे रहा है तथा हर बार एक पेड़ में करीब पचास से साठ फल दे रहा है। हालांकि पेड़ छोटा है लेकिन यह इतने ज्यादा फलों का भार भी सहन कर रहा है। आज दिन तक न तो उन्होंने इस पेड़ को कोई दवाई का स्प्रे किया है तथा न ही इसको किसी बीमारी ने जकड़ा है। मात्र दो पेड़ों से उनके अपने परिवार का गुजारा भली भांति हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने और भी किस्म के आम के पेड़ लगाए हैं लेकिन वे समय पर पक जाते हैं। जबकि मल्लिका आम का स्वाद उनको दिवाली के महीने तक मिलता रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed