फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   हैंडबॉल टीम को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

हैंडबॉल टीम को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

Fri, 09 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हैंडबॉल टीम को रजत पदक से करना पड़ा संतोष
हैंडबाल में हिमाचली बालाओं का शानदार प्रदर्शन, जीता रजत
विज्ञापन

सब हेड
कांटे के मुकाबले में प्रदेश की टीम रेलवे से दो गोल से हारी
क्रासर
अंत तक चला रोमांचक मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
तमिलनाडु के तिरुवनामलयी में संपन्न हुई 46वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हिमाचल और रेलवे की टीम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों में अंत तक कांटे की टक्कर रही। लेकिन अंत में रेलवे की टीम ने हिमाचल की टीम को दो गोल से पटकनी दे दी। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा, सीईओ डॉ. प्रवेश शर्मा, अंशुल शर्मा व अन्य सदस्यों व खेल प्रेमियों ने हिमाचल टीम के रजत पदक जीतने पर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी।
हिमाचल का फाइनल भारतीय रेलवेे के साथ बीती शाम हुआ। कांटे की टक्कर में हिमाचली बालाओं को रेलवे ने 27-25 से पराजित कर दिया। हिमाचल महिला टीम के मैनेजर और प्रदेश हैंडबाल संघ के प्रवक्ता कर्ण चंदेल व टीम कोच स्नेहलता ने बताया कि महिला वरिष्ठ वर्ग में रजत पदक हासिल कर हिमाचल ने इतिहास रचा है। बताया कि फाइनल में हिमाचल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेनिका ने 10 व निधि ने 8 गोल किए। वहीं दीपा ने 5, शालिनी व प्रियंका ने 1-1 गोल किया। मैच बड़ा ही संघर्षपूण रहा। कभी हिमाचल 1 गोल से आगे तो कभी रेलवे। लेकिन अंत में 2 गोल से हिमाचल की टीम को हार का सामना करना पड़ा। गोलकीपर दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंद किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनीष राणा के साथ ही शिमला हैंडबाल संघ के प्रधान डॉ. राज कुमार, सिरमौर हैंडबाल संघ के प्रधान हीरा सिंह, सचिव वीरेंद्र शर्मा, मंडी हैंडबाल संघ के सचिव विनोद गुलेरिया, कांगड़ा संघ के संयुक्त सचिव संजीव कुमार, किन्नौर संघ के महासचिव चतर सिंह, प्रदेश हैंडबाल संघ के उपप्रधान अशोक भुट्टो एवं आशीष ढिल्लों सहित अन्य लोगों ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed