फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   12-day sailing expedition by 70 NCC cadets at Gobind Sagar

Bilaspur News: गोबिंद सागर में 70 एनसीसी कैडेट्स का 12 दिवसीय सेलिंग अभियान

Fri, 04 Sep 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
12-day sailing expedition by 70 NCC cadets at Gobind Sagar
330 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे कैडेट्स, स्वच्छता, नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य का देंगे संदेश
विज्ञापन

नौ सितंबर को लुहणू घाट से होगा फ्लैग-ऑफ, 19 सितंबर तक चलेगा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर जलाशय में एनसीसी कैडेट्स का 12 दिवसीय संकल्प सेलिंग एक्सपेडिशन आयोजित किया जाएगा। 8 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से करीब 70 एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे। 1 एचपी नवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर सजन कुमार ने पत्रकार वार्ता में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कैडेट्स गोबिंद सागर जलाशय में करीब 330 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। संकल्प सेलिंग एक्सपेडिशन का उद्देश्य कैडेट्स को समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से जोड़ना है। अभियान के दौरान कैडेट्स विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को टीबी मुक्त भारत, नशामुक्त भारत, नारी शक्ति के सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत का संदेश देंगे। सेलिंग अभियान के दौरान गोबिंद सागर के विभिन्न घाटों और छोटे कस्बों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। कैडेट्स स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। इसके अलावा उन्हें ऐतिहासिक बछरेटू किले तक साहसिक ट्रेकिंग भी करवाई जाएगी। इससे कैडेट्स को क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। अभियान के तहत कैडेट्स एनटीपीसी कोलडैम के पावर हाउस का शैक्षणिक भ्रमण भी करेंगे। यहां उन्हें बिजली उत्पादन और पावर हाउस के संचालन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी।
सजन कुमार ने बताया कि संकल्प सेलिंग एक्सपेडिशन का औपचारिक फ्लैग-ऑफ 9 सितंबर को लुहणू घाट से एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह करेंगे। इसके बाद एम्स के तत्वावधान में बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में कैडेट्स के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विशेषज्ञ आत्महत्या की रोकथाम, नशामुक्ति और ड्रग्स के दुष्प्रभावों से बचाव को लेकर कैडेट्स को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान कैडेट्स में साहस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के साथ समाज में स्वस्थ, स्वच्छ, नशामुक्त और सशक्त भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान ऋषिकेश स्कूल के एएनओ अब्दुल मजीद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed