{"_id":"5cbdf739bdec2213f52b9b7a","slug":"11555953465-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के टॉप टेन में स्थान पाने वाले 9 में से 7 हैं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के टॉप टेन में स्थान पाने वाले 9 में से 7 हैं छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में इस बार जिले में छात्राओं का ही बोलबाला रहा। टॉप टेन में जिले के 9 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया है। इसमें से 7 लड़कियां हैं, जबकि मात्र दो लड़के टॉप टेन में अपना स्थान बना पाए हैं। वहीं वार्षिक परीक्षा परिणाम में इस बार भी निजी स्कूल ही आगे रहे। जबकि सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने टॉप टेन में स्थान बनाया है। वहीं लड़कियों ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह हर क्षेत्र में अव्वल हैं।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूलों के छात्र एक बार फिर से टॉप टेन में जगह बनाने में सफल नहीं रहे। कुल नौ छात्र छात्राओं में अकेले निजी स्कूलों के ही आठ छात्र-छात्राएं रहीं। जबकि सरकारी स्कूल की एक छात्रा टॉप टेन में स्थान बनाने में सफर रही। निजी स्कूलों में भी घुमारवीं उपमंडल के मिनर्वा स्कूल के चार बच्चों ने टॉप टेन में जगह बनाई है।
विज्ञापन
हालांकि गत वर्ष सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के भी बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कई योजनाएं बनाई लेकिन सरकार की कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई हैं क्योंकि बिलासपुर के रावमापा घराण को छोड़ दें तो जिला के अन्य किसी भी सरकारी स्कूल के बच्चों ने टॉप टेन में स्थान नहीं बनाया है।
विज्ञापन
वहीं स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों ने टॉप टेन में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी है वहीं उनके बेहतर भविष्य की कामना भी की है।