{"_id":"5c5c5ca4bdec2258bd0c877d","slug":"11549556900-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से सड़क पर गिर रहे पत्थर और मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से सड़क पर गिर रहे पत्थर और मलबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की भगेड़-समोह-झंडूता-शाहतलाई-बड़सर सड़क पर मांडवा पुल के पास पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है। इस कारण सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से झंडूता-शाहतलाई बड़सर मार्ग मांडवा पुल के पास एक किलोमीटर सड़क पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से अवरुद्ध हो रहा है। हालांकि इस मार्ग पर वाहनों का आना-जाना जारी है। सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ लोगों को उपमंडल कार्यालय झंडूता आने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा के अनुसार क्षेत्र में हो रही बारिश से मांडवा पुल की पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग में बाधा उत्पन्न हो रही है। मौसम खुलने के बाद सड़क पर गिरे मलबे को हटा दिया जाएगा।