{"_id":"5bdf2dd5bdec226989663cd0","slug":"11541352917-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने के किए जा रहे हैं प्रयास : सैजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने के किए जा रहे हैं प्रयास : सैजल
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मेहनतकश हिमाचल वासियों के सहयोग से प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घुमारवीं विधासभा क्षेत्र के करलोटी में आयोजित छठे जनमंच की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहाकि सरकार का परम व मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। उनके दुखों, शिकायतों व कठिनाईयों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करके उनको विकास के साथ जोड़कर उनके जीवन को बेहतर व सुखमय बनाना है।
उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि जनमंच से पूर्व 199 आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकृत किए गए जिसमें 161 शिकायतें व 38 मांगों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 148 शिकायतों और 29 मांगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जनमंच कार्यक्रम के दौरान 107 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 37 का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना जिला बिलासपुर का शुभारंभ किया। शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की 20 छात्राओं को 5-5 हजार रुपये प्रति छात्रा की दर से नकद पुरस्कार स्वीकृति पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वहीं, बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 17 बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये प्रति बालिका एफडीआर का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, उप-मंडलाधिकारी झंडूता नवीन शर्मा, कमांडेंट होम गार्ड अजय बोध, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम, विभिन्न पंचायतों के प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडलों के सदस्य के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।