फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अपने हक की लड़ाई को किसानों ने बनाई संघर्ष समिति

अपने हक की लड़ाई को किसानों ने बनाई संघर्ष समिति

Tue, 04 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अपने हक की लड़ाई को किसानों ने बनाई संघर्ष समिति

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। अपने हक के लिए सजग हुए क्षेत्र के किसानों ने एक प्लेटफार्म पर एकत्र होकर शोषण करने वालों से कानूनन लड़ाई लडने के लिए आठ सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है, जिसका संयोजक गन्ना समिति चेयरमैन अमरजीत सिंह ढिल्लो को चुना है। अब कमेटी 13 सितंबर को किसानों की विशाल बैठक करके महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।
क्षेत्र के जिम्मेदार किसानों की एक पंचायत नगर की शिवबाग मंडी में ग्राम प्रधान पति प्रीतम सिंह बाबा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गन्ना समिति चेयरमैन अमरजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि किसान काफी लागत लगाने के बाद अपनी फसल को तैयार करता है, मगर जब वह फसल को लेकर मंडी व आढ़तों पर पहुंचता है तो उपज की बिक्री के दौरान किसानों के साथ हर स्तर पर शोषण किया जाता है। किसानों से प्रति बोरी एक किलो अनाज का कर्दा काटा जाता है और प्रति ट्राली तीस किलो की काटौती की जाती है तथा व्यापारियों द्वारा भी किसान को नगद भुगतान एक प्रतिशत काटौती करके दिया जाता हैै, जिसके प्रति सरकार पूरी तरह से मौन है। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि वह किसानों की आमदानी वह बढ़ा रही हैं, मगर किसानों का शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी नहंीं की जाती है। सभी किसानों ने तय किया है कि वह इस बार धान की फसल में अपना शोषण किसी भी हालत में नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने सर्वसम्मति से उप्र किसान संघर्ष समिति का गठन किया, जिसका संयोजक गन्ना समिति चेयरमैन अमर जीत सिंह को चुन लिया गया। समिति में सुखविंद्र सिंह चीमा, बाबा प्रीतम सिंह, जगजीत सिंह गिल, मोहम्मद हसन, शिवदेव सिंह, फरीद अहमद, राकेश गंगवार को शामिल किया गया। तय हुआ कि सभी किसान एकजुट होकर अपने शोषण का विरोध करेंगे और 13 सितंबर को नवीन मंडी में विशाल बैठक की जाएगी, जिसमें अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और किसानों के हितों में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। पंचायत में तराई सिख महासभा जिलाध्यक्ष शिवदेव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वीर सिंह बिर्क, लड्डन, जगजीत सिंह गिल, सुखविंद्र सिंह चीमा, हाजी अताउर्रहमान, गुच्छन खां, राधेश्याम लोधी, प्रीतम सिंह, हीरा सिंह, गुलजार सिंह, सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, गुरजीत सिंह, नजीर खां, दिलीप सिंह, आरिफ खां, जगजीत सिंह गिल, नृपजीत सिंह, लाल सिंह यादव, रणदीप सिंह आदि विचार व्यक्त किए। संचालन वेदप्रकाश गंगवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed