{"_id":"5b8bf5dd42c792466e6ef530","slug":"11535899101-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गोबिंदा आला रे...’ के उद्घोष से गूंजा बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गोबिंदा आला रे...’ के उद्घोष से गूंजा बिलासपुर
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ‘हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...’, ‘गोबिंद आला रे...’, के उद्घोष से पूरा बिलासपुर शहर गूंज उठा। जिले भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हवन-यज्ञ व शोभा यात्राएं निकाली र्गईं जिसमें युवाओं की टोलियों ने दूध-दही से भरी मटकियां फोड़ीं। रविवार को पूरा शहर श्री बांके बिहारी लाल जी के रंग में रंगा दिखा। हालांकि इस दौरान बारिश की हल्की-हल्की फुव्वारें भी जारी रहीं लेकिन युवाओं के जोश में कोई कमी नहीं दिखी।
मंदिर न्यास श्री लक्ष्मी नारायण बिलासपुर के तत्वावधान में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें रंग-बिरंगे गुलाल के साथ युवाओं की टोली ने जमकर होली खेली। मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बैंडबाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभा यात्रा डियारा सेक्टर, बस अड्डा, चंपा पार्क, कॉलेज चौक, गुरुद्वारा चौक व रौड़ा सेक्टर से होते हुए मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-कृष्ण के सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए गए। मटकी फोड़ने निकली टोलियों पर लोगों ने जमकर गुलाल डाला। लोगों द्वारा जगह-जगह लगाई गई मटकियों को फोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने काफी मशक्कत की।
उधर, बंदला सड़क मार्ग पर दनोह-कुनाला स्थित गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। फलाहार के भंडारे का आयोजन भी किया गया जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, श्रीनयना देवी, घुमारवीं, बरमाणा, बरठीं, शाहतलाई, भराड़ी, जुखाला, मलोखर व स्वारघाट आदि क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
इनसेट
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शहर में स्थित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। जिला भर में लोगों ने इस पर्व पर व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डियारा सेक्टर व औद्योगिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। सुबह से देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।