फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला में 414 मतदान केंद्र स्थापित: डीसी

जिला में 414 मतदान केंद्र स्थापित: डीसी

Tue, 21 Aug 2018 08:28 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
जिला में 414 मतदान केंद्र स्थापित: डीसी
जिले में 47 नए मतदान केंद्र बनाए गए
विज्ञापन

वर्तमान में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 414 हुई : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों 46-झंडूता (अजा) 47 घुमारवीं, 48 बिलासपुर तथा 49 श्रीनयना देवी जी के लिए मतदान केंद्रों की सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। बिलासपुर में 47 नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र 46 झडूंता में 11, विधानसभा क्षेत्र 47 घुमारवीं में 19, विधानसभा क्षेत्र 48 बिलासपुर में 12 तथा विधानसभा क्षेत्र 49 श्रीनयना देवी जी में पांच नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
बिलासपुर में 367 मतदान केंद्र स्थापित थे। अब 47 नए मतदान केंद्र बनने से वर्तमान में मतदान केंद्रों की संख्या 414 हो गई है। विधानसभा क्षेत्र 46 झडूंता झबोला में 3, कोसरियां में2, कथियूण, बरठीं में 2, मौंही, कजैल, नेरस, बैहरन में दो, पराहू, फूफली झलवाणा तथा कोठी, विधानसभा क्षेत्र 47 घुमारवीं में हम्बोट में 2, महराणा में 2 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा महराणा-4, बाड़ी चौंक, बरोटा में2, तड़ौन में2, लन्जता, नसवाल, भदरोग में2, दधोल कलां, तलाओ में 2, सन्डयार में 2, कल्लर में2, बलोह में2, सोई में2, बडोटा, रोपा, अवारी खलीण में 2, अमरपुर में2, विधानसभा क्षेत्र 48 बिलासपुर में बाह रणौता में2, मोरसिंघी में 2, लद्दा में 2, कुठेड़ा में 2, तल्याणा में 2, हवाण में 2, ननावां में 2, रोहिण में 2, देलग में 2, भटेड़ उप्परली में 2, धार-टटोह में 2, रघुनाथपुरा में 2 और विधानसभा क्षेत्र 49 श्रीनयना देवी जी में गसौड़ में 2, न्याई सारली, तलसरी, भटेड़ में 2 तथा बैहल में 2 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र 47 घुमारवीं में मतदान केंद्र 53 मुंडखर जो कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में बनाया गया था वर्तमान में पाठशाला के स्तरोन्नत होने के कारण मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला मुंडखर में बनाया गया है।
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed