{"_id":"5b6c94014f1c1b75568b6403","slug":"11533842433-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर क्षेत्र में 21 कच्चे मकान भर भराकर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर क्षेत्र में 21 कच्चे मकान भर भराकर गिरे
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बारिश के थमते ही कच्चे मकानों, दीवारों, छतों, खपरैलों के गिरने का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। क्षेत्र में 21 लोगों के कच्चे मकान भर भराकर गिर गए। जिसके कारण करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
ग्राम इटंगा बैरमनगर निवासी माखन लाल, शीला पत्नी राम, कुंवर लाल, नवी रजा, जायदा बेगम पत्नी नवी अहमद, डालचंद के कच्चे मकान बारिश के बाद भर भराकर गिर गए। मकानों के गिरते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पीड़ितों के मकानों के मलबे को हटवाया। ग्राम पनवड़िया निवासी खातून बेगम पत्नी सत्तार, मकसूदी पत्नी अमीरतुल्ला, ग्राम जौरासी निवासी फरमूद शाह, नन्ही देवी पत्नी मिठाई लाल, सुरमली शाह, रसूल शाह, भगवानदास, माही खां का कच्चा मकान गिर गया। इन सभी किसानों के मकान गिरने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान होने की बात बताई है। इसके अलावा ग्राम रंपुरा बुजुर्ग निवासी पलविंद्र सिंह की दीवार गिर गई। ग्राम गंगापुर निवासी अमानतुल्ला की खपरैल भी भर भराकर गिर गई। ग्राम छोहरिया निवासी रफीक अहमद, ग्राम देवीपुरा निवासी मोहब्बे, ग्राम बिढ़ऊ निवासी अशोक कुमार, मुसर्रफ जहां पत्नी सिराज अहमद का भी कच्चा मकान व खपरैल भर भराकर गई। बाद में लोगों ने मलबे को हटवाया। इप सभी किसानों का करीब दस लाख रुपये से अधिक नुकसान होने की आशंका जताई गई है। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी गिरे हुए मकानों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही नुकसान का असली आंकलन हो सकेगा।