फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ब्लास्टिंग से प्रभावित ग्रामीणों ने राष्ट्रपति, पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन

ब्लास्टिंग से प्रभावित ग्रामीणों ने राष्ट्रपति, पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन

Wed, 06 Jun 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्टिंग से प्रभावित ग्रामीणों ने राष्ट्रपति, पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन
- फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
एसीसी कंपनी मनमाने ढंग से ब्लास्टिंग कर रही है इससे मकानों में दरारें पड़ गई हैं। इसको लेकर आदर्श वेलफेयर सोसाइटी धौनकोठी एंड बलोह ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रभावितों ने कहा कि एसीसी की भारी ब्लास्टिंग से उनका यहां रहना मुश्किल हो गया है। वहीं बारिश का पानी भी दरारों से अंदर आना शुरू हो गया है। इससे मकानों में रहना मुश्किल है।

सोसाइटी ने कहा है कि एसीसी सीमेंट फैक्टरी बरमाणा की ओर से की जा रही भारी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आ गई हैं। घरों की छतें गिर गई हैं। मकानों के लेंटर में दरारें आ गई हैं। जिससे बारिश का पानी मकानों के अंदर आ रहा है। लोगों को मकान में रहना मुश्किल हो गया हैै। मकानों के साथ लगती पहाड़ी भी भारी ब्लास्टिंग के कारण जर्जर हो चुकी है। भारी भरकम पत्थर गिरते रहते हैं। इससे जानी नुकसान भी हो सकता है। ध्वनि प्रदूषण के कारण ना तो बच्चे पढ़ पा रहे हैं, न ही लोग आराम से बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


ब्लास्टिंग से उड़ने वाली धूल से चारा भी खराब हो रहा है। इससे जानवर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। एसीसी फैक्टरी खदान क्षेत्र को चिह्नित नहीं कर रही है। उनका कहना है कि खान सुरक्षा निदेशक अजमेर एवं केंद्रीय जनसूचना अधिकारी उत्तरांचल की रिपोर्ट के अनुसार खदान क्षेत्र से रिहायशी बस्तियों की दूरी 300 मीटर तक होनी चाहिए। सोसाइटी का कहना है कि जब भी एसीसी कंपनी के पास ब्लास्टिंग को लेकर बातचीत की जाती है तो वह हर समय यही कहते हैं कि हिमाचल सरकार से उन्होंने परमिशन ले रखी है। प्रभावित लोगों ने मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए और विस्थापित एवं बच्चों को भी रोजगार दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed