{"_id":"5afb0dea4f1c1be0408b58d8","slug":"11526402538-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक सहायक अध्यापकों को किया जाए नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक सहायक अध्यापकों को किया जाए नियमित
Updated Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक सहायक अध्यापक किए जाएं नियमित
शिक्षक संघ ने राज्यपाल और सीएम को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ स्वारघाट खंड कार्यकारिणी ने लंबित मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी स्वारघाट के माध्यम से पांच सूत्री मांग पत्र राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा। कार्यकारिणी के प्रधान रणजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक सहायक अध्यापक जो 14-15 वर्षों से कार्यरत हैं, उनका सत्तासीन सरकारों ने जमकर शोषण किया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्राथमिक सहायक अध्यापकों को जल्द नियमित करने की मांग की है।
इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षा विभाग में हर साल जो युक्तिकरण किया जाता है, उसे बंद करने की मांग की है। यदि जरूरी हो तो उक्त युक्तिकरण की व्यवस्था को पांच साल बाद इसे लागू किया जाए। कहा कि 2011 के बाद प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र में सभी पदोन्नतियां प्लेसमेंट के आधार पर की जा रही हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ प्लेसमेंट का खुलकर विरोध करता है। इन पदोन्नतियों की प्लेसमेंट नहीं करके नियमित पदोन्नति प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2012 से मुख्य शिक्षकों को देय वेतन वृद्धि के बारे में जारी की गई अधिसूचना में बार-बार आग्रह के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है। इससे प्राथमिक शिक्षकों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है।