{"_id":"5ac656a54f1c1bc0618b5afb","slug":"11522947749-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लच्छी-लच्छी लोग गलांदे...पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लच्छी-लच्छी लोग गलांदे...पर मचा धमाल
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी में चल रहे अजमेर ग्रीष्म उत्सव की अंतिक सांस्कृतिक संध्या में चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग भंडारी राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. विजय और एडवोकेट रोशन मौजूद रहे। संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। विक्रम देव ने कजो नैन मिलाये हो दिला मेरया..., एक जिंद मेरी हो..., विनोद घुंगरू ने कर ना सके हम..., मुंडा तू है पंजाबी सोहणा..., एक चरखा गली बिच...गीत पेश किया। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
सुरेश वर्मा ने काली-काली बदली..., कैसा लगा गोरिये..., दिल तेरे संग लगाना... मैं बरमाने दा मुंडा हो छोरीये..., गौरी गिद्दे बिच नची..., फौजी मुंडा आ गया...., बिमल बाबा ने तुम्हें दिल लगी..., हो मैं ना जाई मस्ता..., लोगों की मांग पर भी गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी।
स्टार नाइट मेें कृतिका तंवर ने मंच पर आते ही पंजाबी, पहाड़ी और हिंदी गानों की बौछार लगा दी। उन्होंने लच्छी-लच्छी लोग गलांदे..., खाना-पीना नंद लेनी हो गमरिये..., नैना बिच नैना मिलाई दे..., तारे गिन गिन..., झुमका गिरा रे..., दिल ले गया मुंडा गुजरात दा..., रोहड़ू जाना मेरी अमिये... गीत गाकर समां बांध दिया। पूरा पंडाल नाचने पर विवश हो गया। शिवम साउंड घुमारवीं और सोनी म्यूजिकल ग्रुप ने कलाकारों का पूरा साथ दिया। इस मौके पर करतार चौधरी, जिला पार्षद उपाध्यक्ष अमी चंद सोनी, कमल राव, रवि कश्यप, जिला पार्षद हटवाड़ वार्ड सुभाष ठाकुर, कृष्ण, ख्याली राम, चिरंजी राम, कन्हैया लाल, अशोक बंथरा, दूनी चंद, वीणा शर्मा, मीना जस्वाल, अजय, संजय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
000000