{"_id":"59fca5734f1c1b65548bad69","slug":"11509729651-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में वीवीपैट मशीनों को किया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में वीवीपैट मशीनों को किया अपडेट
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी विधानसभा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के मद्देनजर स्वारघाट के स्ट्रांग रूम के प्रांगण में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम स्वारघाट चेत सिंह ने वीवीपैट मशीनों को अपडेट करवाया। उपमंडल स्वारघाट के निर्वाचन अधिकारी चेत सिंह ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के आठ इंजीनियरों और मास्टर ट्रेनरों ने श्रीनयनादेवी विधानसभा में चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 115 ईवीएम, 109 कंट्रोल यूनिट व 130 वीवीपैट में पांचों उम्मीदवारों के नाम व निशानों की सेटिंग की।
भाजपा, कांग्रेस के प्रतिनिधियों और फारवर्ड ब्लॉक व दो निर्दलीय प्रत्याशियों के सामने मशीनों में सेटिंग करवाकर मॉक ड्रिल भी कराई गई। अब किसी भी दल के प्रत्याशी को वीवीपैट, ईवीएम की प्रमाणिकता के संबंध में कोई आपत्ति नहीं रहेगी। इस मौके पर तहसीलदार स्वारघाट आरडी हरनोट, नायब तहसीलदार दौलत राम मौजूद रहे।