फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मुख्य चौक से मेन मंदिर तक बनेगा सुंदर फुटपाथ

मुख्य चौक से मेन मंदिर तक बनेगा सुंदर फुटपाथ

Fri, 11 Jan 2019 10:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चौक से मेन मंदिर तक बनेगा सुंदर फुटपाथ
मुख्य चौक से मेन मंदिर तक बनेगा सुंदर फुटपाथ
विज्ञापन

मंदिर न्यास तलाई और एसडीएम ने बैठक कर लिए अहम फैसले
बैठक में चैत्र मास के मेलों को लेकर भी हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। मंदिर न्यास तलाई और एसडीएम झंडूता की संयुक्त बैठक शुक्र वार को तलाई में आयोजित की गई। बैठक में मंदिर न्यास के अध्यक्ष व एसडीएम विकास शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चैत्र मास मेलों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्यों पर चर्चा रही। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि मंदिर न्यास तलाई मुख्य चौक से तपोस्थली मेन मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाएगा। साथ ही मुख्य बाजार के बीच बने फ्लावर बेड को हटा फुटपाथ बनाने की योजना पर मंदिर न्यास शीघ्र ही कार्य करेगा, ताकि यात्रियों को आने जाने में सुविधा रहे।
उल्लेखनीय है इस निर्णय से बाजार में अब सुंदरता और स्वच्छता के लिए लगे फूल और पौधे हटेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर न्यास सरहयाली खड्ड के किनारे स्नानागार बनाने की प्रपोजल रहेगी। न्यास द्वारा बनाई जाने बाली गोशाला की बाउंड्री वाल के लिए भी शीघ्र लगाने के लिए चर्चा हुई। बहुउद्देशीय मैदान के लिए जाने वाली मुख्य सड़क पर मंदिर न्यास की ओर से पुली भी डालने पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

बैठक में विजय कुमार, नंदलाल, रामकिशन, बृजलाल, केवल कुमार, पवन कुमार, करतार सिंह, राजेश कुमार, न्यासियों के अलावा मंदिर इंचार्ज सुखदेव सिंह चंदेल, कनिष्ठ अभियंता विजयपाल ठाकुर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
रामनाथ... शुभम राही...
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed