फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जनमंच में 156 शिकायतें और मांगें पहुंची, कार्यवाही के लिए विभागों को भेजीं

जनमंच में 156 शिकायतें और मांगें पहुंची, कार्यवाही के लिए विभागों को भेजीं

Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में 156 शिकायतें और मांगें पहुंची, कार्यवाही के लिए विभागों को भेजीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। अधिकारी जनमंच में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें उसी स्तर पर आश्वस्त करें जिसे वे पूर्ण करने की क्षमता रखते हैं। अधिकारी सरकार की ओर से पक्ष प्रस्तुत करते हैं। यह उद्गार बहुउद्देशीय एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कलोल में आयोजित सातवें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोगों को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में लोगों की ओर से उठाई गई शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारी आवश्यक पग उठाएं और शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट करना सुनिश्चित बनाएं। जनमंच के दौरान क्षेत्र से संबंधित उठाई गईं विभिन्न सड़कों की मरम्मत व संपर्क मार्गों को बनाने की मांग पर कहा कि इसे ग्रामसभा की शेल्फ में डलवाएं। विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र की चिहिन्त 8 पंचायतों कलोल, भड़ोली कंला, डुंडियां, जेजवीं, सलवाड़, धनी, पपलोहा तथा कुलज्यार के लिए कलोल में जनमंच कार्यक्रम में कुल 219 शिकायतें व मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनमंच से पूर्व कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 13 शिकायतें व 50 मांगे शामिल थीं। इनमें से जनमंच से पूर्व 2 शिकायतों एवं 16 मांगों पर कार्यवाही अमल में लाई गई। जनमंच के दौरान मौके पर समस्याओं तथा मांगों से संबंधित 156 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिन्हें आगामी कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 163, होम्योपैथी विभाग द्वारा 145 तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 170 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 72 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए तथा 9 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 46 प्रमाण पत्र, 21 राजस्व नकलें, 9 वसीयत व पारिवारिक व्यवस्था पत्र तथा 9 शपथ पत्र, 10 इंतकाल सत्यापन किए गए। इस मौके पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा 8 पंचायतों के 1370 से भी अधिक लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed