फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पूर्व सैनिक के मकान गिरने का मामला पहुंचा सेना अध्यक्ष के पास

पूर्व सैनिक के मकान गिरने का मामला पहुंचा सेना अध्यक्ष के पास

Fri, 16 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक के मकान गिरने का मामला पहुंचा सेना अध्यक्ष के पास

विज्ञापन
पूर्व सैनिक के मकान गिरने का मामला पहुंचा सेना अध्यक्ष के पास
इस संबंध में रक्षा मंत्रालय की ओर से मांगा गया है मामले का पूरा रिकार्ड
इस बारे में अब परियोजना निदेशक को दिए गए हैं कार्रवाई के आदेश
अगर कार्रवाई करने में सक्षम नहीं तो भी निदेशक को बताना होगा कारण
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन निर्माण के नाम पर पूर्व सैनिक और उसके साथ लगते तीन और मकानों को गिराने का मामला सेना के मुख्य कार्यालय पहुंच चुका है। पूर्व सैनिक ने सेना के मुख्य कार्यालय में पत्र लिख कर हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है क्योंकि पूर्व सैनिक और उसके साथ लगते तीन घरों को हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर 19 मार्च 2018 को गिरा दिया गया था लेकिन पूर्व सैनिक मदन लाल शर्मा का कहना है कि कार्रवाई के दौरान उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। वहीं मकान गिरने से पहले किसी प्रकार की निशानदेही नहीं दी गई। इसके बाद आरटीआई से भी सूचना मांगी गई लेकिन उसमें भी कोई अधिकारी संतोषजक जवाब नहीं दे पाया।
इसके बाद पूर्व सैनिक ने इस संबंध में भारतीय थन सेना अध्यक्ष नई दिल्ली को पत्र लिख कर हस्तक्षेप की मांग की। पत्र में कहा गया कि परियोजना निदेशक सेना अधिकारी है लेकिन इसके बाद भी उनकी बातों को नहीं सूना जा रहा है। पत्र में पूर्व सैनिक ने कहा कि न तो उनका मकान रोड अलाइनमेंट प्लान, न ही भूमि अधिग्रहण प्लान और न आईआरसी की गाइड लाइन में आता है लेकिन इसके बाद भी उनके मकान के साथ उनके भाइयों के मकानों को जबरन और बदले की भावना से गिराया गया।
विज्ञापन

इस पर केंद्रीय सैनिक बोर्ड मंत्रालय दिल्ली की ओर से निदेशक सैनिक बोर्ड हिमाचल प्रदेश को पत्र लिख कर इस मामले में हस्तक्षेप कर पूरी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय कार्यालय एनएचएआई शिमला को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद शिमला से परियोजना निदेशक को इस मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं कहा है कि निदेशक इस कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है तो इसका भी कारण दें। खबर की पुष्टि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तकनीकी अधिकारी राहुल शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
....जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed