{"_id":"5be1a964bdec227eda0315c4","slug":"111541515620-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को डेंगू के तीन नए मामले: डॉ. परविंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को डेंगू के तीन नए मामले: डॉ. परविंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि मंगलवार को डेंगू के 3 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से दो मामले मार्कंडेय से और 1 मामला घुमारवीं से दर्ज किया गया। डेंगू से पीड़ित 14 रोगियों का इलाज घरों में ही चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड- 2, 3, 5, 7, 8, 9 और 10 के 162 लोगों के घरों का निरीक्षण किया। 141 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।