{"_id":"5b92920b867a55014118d1cd","slug":"111536332299-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के वेतन में 10 से 40 फीसदी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के वेतन में 10 से 40 फीसदी कटौती
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी समीति तलाई ने सभा में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर दी है। कर्मचारियों में यह कटौती आमसभा के फैसले के बाद की गई। सभा ने अपने आर्थिक हालात सुधारने के लिए 10 फीसदी से 40 फीसदी तक की वेतन में कटौती की है।
उल्लेखनीय है कि गत माह सभा के साधारण अधिवेशन में सभा के भागीदारों ने कर्मचारियों के वेतन पर प्रश्न उठाए थे जिस के चलते सभा के अध्यक्ष पवन कौशल की अध्यक्षता में सभा के प्रबंधक कमेटी की आम बैठक में सर्वसहमति से सभा के सचिव के मासिक वेतन में 40 फीसदी कटौती, सहसचिव व सीनियर क्लर्क के वेतन में 20 फीसदी व सेल्समैन के वेतन में 10 फीसदी कटौती करने की बात कही है।
पवन कौशल ने बताया कि अगस्त माह से ही कर्मचारियों के वेतन में कटौती सुनिश्चित की गई है। बैठक में सभा की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उसे पटरी पर लाने के प्रयास शुरू करते हुए सभा के सदस्यों व कर्मचारियों को 10 दिन के भीतर ऋण को चुकता करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सभा के सचिव को निर्देश दिया गया है कि अतिशीघ्र सभा के समस्त ऋणियों की एक सूची बनाकर सभा की बैठक में रखें ताकि सभा के सदस्यों को इसकी जानकारी मिल सके। बैठक में सभा की आर्थिक दशा पटरी पर लाने के लिए ऋणदाता से आग्रह किया जाएगा कि वह अपने ऋण का 20 फीसदी ऋण भाग सभा में जमा करवा दें ताकि स्थिति में सुधार हो सके। इसके लिए सभा के कर्मचारी व सभा बोर्ड के सदस्य मिल कर सहयोग करेंगे।
बैठक में सहकार बंधुओं से आग्रह किया है कि जमा सविधि धनराशि को समय से पहले न निकाले सभा हर संभव प्रयास में है कि सहकार बंधुओं को समय पर उनकी धन राशि मिल सके। बैठक में उपप्रधान श्रवण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अश्वनी बनियाल, देवराज शर्मा, पृथ्वी धीमान, महेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार, नरेश शर्मा, रोशन लाल, सुशील कुमार, सचिव राजेश पटियाल, सहसचिव ओंकार शर्मा उपस्थित थे।
-----------------