फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कुल 227 शिकायतें आईं सामने, 59 ऑनलाइन और 168 मौके पर पंजीकृत

कुल 227 शिकायतें आईं सामने, 59 ऑनलाइन और 168 मौके पर पंजीकृत

Sun, 05 Aug 2018 08:32 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
कुल 227 शिकायतें आईं सामने, 59 ऑनलाइन और 168 मौके पर पंजीकृत
कुल 227 शिकायतें आईं सामने, 59 ऑनलाइन और 168 मौके पर पंजीकृत
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति बनाना अनिवार्य करे अधिकारी : भारद्वाज
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के रावमापा हटवाड़ में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहले मुख्यालय में जाना पड़ता था और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनमंच कार्यक्रम का शुभारंभ करके एक अनूठी पहल की है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में आयोजित तीसरे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अब लोगों को घर द्वार पर सभी आवश्यक दस्तावेज बनाने की सुविधा प्रदान की गई है। इस से पूर्व कार्यक्रम के आरंभ में जनमंच कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बिलासपुर जिला के श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के गांव माकड़ी से शहीद विजय कुमार को दो मिनट का मौन रहकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं किया जाता है उन समस्याओं को ई-समाधान में डाला जाता है और संबंधित विभाग द्वारा उन समस्याओं का समाधान किया जाता है। संबंधित विभागों द्वारा समस्याओं का समाधान 10 दिनों के भीतर करना सुनिश्चित किया गया है। जनमंच कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जनमंच कार्यक्रम के लिए न ही अधिकारी को छूट है और न ही मंत्री को सभी की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है ताकि लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हों। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को नि:शुल्क गैस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में कुल 227 मामले आए जिसमें कि 59 विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र जनमंच से पूर्व ऑनलाइन पंजीकृत किए गए। जबकि मौके पर 168 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर 45 हिमाचली प्रमाण पत्र, सात अनुसूचित जाति-जनजाति, आय प्रमाण पत्र 14, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 3, बेरोजगार प्रमाण पत्र 3, चरित्र प्रमाण पत्र 2, डोगरा प्रमाण पत्र 1, वसीयतें 2 जबकि 3 समर्पण पत्रों की दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण की गई।
स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग और होम्योपैथी विभाग की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सा विभाग की ओर से 300, आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 226 और होम्योपैथी की ओर से 45 लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई। इस अवसर पर 14 दिव्यांग लोगों को प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।

इनसेट...
इस अवसर पर गृहिणी सुविधा योजना के तहत 100 पात्र महिलाओं को नि:शुल्क गैस के कनेक्शन भी वितरित किए गए। प्री-जनमंच कार्यक्रम के दौरान निर्धारित 8 पंचायतों में 127 राशन कार्ड बनाए गए जबकि 4400 राशन कार्डों को आधार कार्ड के साथ जोड़ा गया। बेटी है अनमोल योजना के तहत 14 नवजात बच्चियों को एफडी जारी की गई।
-------------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed