फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कोलबांध पेयजल योजना के उद्घाटन पर राजनीति, लोगों के हलक सूखे

कोलबांध पेयजल योजना के उद्घाटन पर राजनीति, लोगों के हलक सूखे

Tue, 05 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोलबांध पेयजल योजना के उद्घाटन पर राजनीति, लोगों के हलक सूखे
बिलासपुर। कोलबांध पेयजल योजना पर जमकर राजनीति हो रही है। भाजपा ने 29 मई को योजना का उद्घाटन करने की तारीख तय की थी। लेकिन, ऐन मौके पर सीएम का दौरा रद्द होने की बात कहकर परियोजना का उद्घाटन टाल दिया गया। जबकि वास्तविकता यह है कि अभी तक यह योजना पूरी तरह पानी की आपूर्ति के लिए तैयार नहीं हुई है। योजना की टेस्टिंग चल रही है। कई स्थानों से पाइपें चोरी हो गई हैं। जबकि कई स्थानों में लाइन में लीकेज सामने आई है।
विज्ञापन

इससे साफ हो गया है कि अभी योजना के उद्घाटन में समय लगेगा। ऐसे में सवाल है कि आखिर लोगों को क्यों बार-बार इस योजना के नाम पर गुमराह किया जा रहा है? उक्त योजना पर सालों से काम चला हुआ है। पिछली सरकार ने भी पांच साल आज उद्घाटन होगा, कल उद्घाटन होगा के नाम पर काट दिए।
विज्ञापन

विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो जब तक योजना की सफल टेस्टिंग नहीं होती तब तक उद्घाटन नहीं हो पाएगा। ऐसे में साफ है कि योजना का काम अभी अधूरा है। अपनी नाकामी सामने न आए इसलिए बड़े नेताओं के व्यस्त होने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो अभी तक पूरी योजना की टेस्टिंग नहीं हो पाई है। इस कारण योजना का उद्घाटन नहीं हो पाएगा। कई स्थानों से पाइपें चोरी हो गई हैं। जबकि कई स्थानों पर लाइन की लीकेज होने के कारण परेशानी पेश आ रही हैं।

180 गांवों के एक लाख लोगों को मिलेगा पानी
इस योजना से 180 गांवों के एक लाख लोगों को पानी मिलेगा। इस योजना से 41 विभिन्न योजनाओं को पर्याप्त पानी मिलेगा। इसमें सदर की 29, घुमारवीं की 7 और श्रीनयनादेवी की 5 योजनाएं शामिल हैं। योजना के लिए 45 लाख लीटर का मुख्य टैंक बनाया गया है। इसके बाद बैरी में 22.5 लाख लीटर के दो भंडारण टैंक, ब्रास में भी 22.5 लाख लीटर के दो टैंक, भयात्र में 19.34 लाख लीटर और चैहरी में करीब 13.33 लाख लीटर का टैंक बनाया गया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी टैंक बनाए गए हैं। योजना के लिए एक साथ 6 मोटरें काम करेंगी।
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कहना है कि भाजपा गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि योजना अभी अधूरी है। अगर अधूरी योजना का उद्घाटन किया तो सीएम और केंद्रीय मंत्री का घेराव किया जाएगा।
सदर के विधायक सुभाष ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने इस योजना पर पांच साल कोई काम नहीं किया। अब योजना का पूरा कार्य हो चुका है। जल्द ही इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।

आईपीएच विभाग के एक्सईएन अरविंद वर्मा का कहना है कि योजना का टेस्टिंग कार्य चला हुआ है। जैसे ही टेस्टिंग का कार्य पूरा होगा उसके बाद ही योजना का उद्घाटन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed