फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ग्रीनवुड़ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

ग्रीनवुड़ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

Sat, 10 Feb 2018 07:38 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
ग्रीनवुड़ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
वार्षिक उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते ग्रीनवुड स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
ग्रीनवुड स्कूल दयोथ के होनहार सम्मानित
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिक पारितोषिक समारोह
ठाकुर रामलाल ने किया बच्चों को पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
ग्रीनवुड स्कूल दयोथ में वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं, कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में श्रीनयना देवी के विधायक ठाकुर रामलाल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर पंडाल में मौजूद बच्चों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर ठाकुर रामलाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों को चहुंमुखी विकास होता है। इस मौके पर विशाली और सहेलियों ने वंदेमातरम पेश किया। इसके बाद प्राकृति एवं सहेलियों ने पहाड़ी गीत पेश किया। इसके बाद क्लासिकल डांस की प्रस्तुति अभिलाषा एवं सहेलियों के ने दी। एलकेजी के छात्रों में काव्य और दोस्तों ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। पहली कक्षा के बच्चों इशिका और उनके दोस्तों ने अपनी दमदार प्रस्तुति देकर सब का मनोरंजन किया। इसके अलावा बच्चों ने राजस्थानी और पंजाबी, शोलो डांस सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित स्कूली बच्चों और अभिभावकों का जमकर मनोरंजन किया। मुख्यातिथि रामलाल ठाकुर ने साल भर विभिन्न गतिविधियों में मेधावी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य की ओर से स्कूल की साल भर की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed